घर के मुख्य द्वार पर ये 5 चीजे रखने से होगी गरीबी दूर

घर के मुख्य द्वार पर ये 5 चीजे रखने से होगी गरीबी दूर

वास्तु शास्त्र और चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में बताई गयी बातो का पालन करके बहुत सारे व्यक्ति लाभ पा रहे है | यह दोनों घर में सकारात्मक उर्जा लाने के मार्ग बताते है | इन अच्छी लाभकारी बातो का पालन करने से सुख समृधि और परिवार में शांति का वास होता है , लक्ष्मी जी घर पर अपनी कृपा बनाती है जिससे आर्थिक संकट दूर होते है |

बंदनवार या माला :
घर के मुख्य द्वार पर शुभ तिथि पर बंदनवार लगाएं। यह बंदनवार अशोक या आम के पत्तों की होनी चाहिए | आप चाहे तो बीच बीच में इसमे पुष्प भी लगा सकते है | यह घर में नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश को रोकती है |
फ्लॉवर पॉट :
घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ सुंदर Flower Pot रखें | समय समय पर इसमे महकने वाले पुष्प लगाते रहे | इससे घर में सकारात्मक उर्जा में बढ़ोतरी होती है |
लक्ष्मीजी के पद चिन्ह :
घर के मुख्य द्वार के बाहर लक्ष्मीजी के चरण चिन्ह लगाएं। लक्ष्मीजी के पैरों के चिह्न लगाने से लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने के अवसर बढ़ जाते है | ऐसे ही दो अन्य पद चिन्ह एक रसोई के बाहर और एक घर के मंदिर के प्रवेश पर लगाये |
दरवाजे पर लगाएं देवी लक्ष्मी की फोटो :
घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए लक्ष्मीजी की फोटो दरवाजे पर लगा सकते हैं। लक्ष्मीजी की फोटो से अलक्ष्मी भी घर से दूर रहती है। आप चाहें तो प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी और कुबेर देवता की फोटो लगा सकते हैं।
स्वस्तिक और शुभ लाभ चिन्ह :
प्रथम पूज्य गणेशजी के अत्यंत शुभस्वस्तिक चिन्ह और मुख्य द्वार के दांये बांये शुभ लाभ प्रतीक चिन्ह लगाना चाहिए | यह घर में सकारात्मक उर्जा को प्रवेश करवाते है |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow